पिथौरागढ़ | एसपी पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के0एस0रावत सीओ संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा जुआरियों/ सटोरियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार चैकिंग/ छापेमारी कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में विगत दिवस को थानाध्यक्ष बेरीनागग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा बेरीनाग में एक मेडीकल स्टोर के पीछे 04 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा । जुए के फड़ से कुल 2280/-रूपये नकद बरामद किये गए। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बेरीनाग में धारा-13 सार्वजनिक जुआ अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम/ पता अभियुक्तगण:-
1- मुकेश पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बेरीनाग
2-राजेन्द्र सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी हाट गांव, धारचुला पिथौरागढ़
3-भूपेन्द्र सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम गराली थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़
4-सुन्दर सिंह पुत्र सुजान सिंह निवासी राम मन्दिर बेरीनाग पिथौरागढ़ ।















Leave a Reply