ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 121 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत और सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा देर रात्रि तक होटल-ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वालों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गयी तथा जगह-जगह नाकाबन्दी करके यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, मोबाइल का प्रयोग करना, बिना रिफ्लेक्टर, बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) करने वाले और सार्वजनिक/धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गंदगी करने एवं हुड़दंग मचाने वाले कुल 121 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *