जनपद पुलिस, एस0एस0बी0,आईटीबीपी, व अन्य सुरक्षा ऐजेन्सियों द्वारा आयोजित की गयी समन्वय बैठक सुरक्षा सम्बन्धित मुद्दो पर की गई चर्चा |

पिथौरागढ़ | पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव की अध्यक्षता में एसएसबी, आईटीबीपी, सेना पुलिस, जनपद पुलिस व अन्य सुरक्षा ऐजेन्सियों के अधिकारीयों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में सीमा पर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई । सीमा पर अवैध तस्करी व अवैध गति-विधियो पर अंकुश लगाने हेतु सुरक्षा इंतजामो के सम्बंध में विचार विमर्श किया गया । सीमा पर अवैध मादक पदार्थों, वन्य जीव, वन्य उत्पाद आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने, झूलापुलों से नियमानुसार ही समान लाने ले जाने, अवैध मार्गों से आवागमन की रोकथाम करने, स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, झुलापूलों से आवागमन करने वाले लोगों के दस्तावेजों, उनके सामान की उचित जांच चैकिंग फ्रिस्किंग किये जाने, भारत नेपाल सीमा पर काली नदी पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सूचना साझा किए जाने पर चर्चा की गई । वदशी नागरिको और बांग्लादेशी रोहिंग्या के भारत में अवैध रूप से रहने पर अंकुश लगाने के लिए सीमा पर सतर्क दृष्टि रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रो व जनपद में बाहरी व्यक्तियो के सत्यापन चैकिंग करने तथा आदीकैलाश, मानसरोवर यात्रा, ओम पर्वत आदि पर्यटक स्थलो पर इनर पास चैकिंग कर संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर स्थानीय पुलिस से समन्वय बनाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के संबंध में विचार विमर्स किया गया । सहायक सेनानायक एसएसबी विपलव कुमार राय, उपसेनानायक आईटीबीपी संजीव यादव, सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत, एसएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी, एसएचओ कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चन्द्र जखमोला, निरीक्षक अभिसूचना रोहित जोशी,निरीक्षक एसएसबी ए.के. मिश्रा, एसओ थाना अस्कोट सुरेश कम्बोज, एसओ झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह, प्रभारी थाना बलुवाकोट अपर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी वड्डा आशीष रावत और सेना पुलिस से पी.आर. सैनी, परमिन्दर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *