पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सी.ओ. पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी, सी.ओ. डीडीहाट कुवर सिंह रावत व सी.ओ. धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा लगातार किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, चैकिंग के दौरान बिना सत्यापन पाये जाने पर सम्बन्धित मकान मालिक/ ठेकेदार के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इस क्रम में आज एसओ अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्कोट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान एक मकान मालिक को बिना सत्यापन किरायेदार रखते पाया । पुलिस ने सम्बन्धित मकान मालिक लाल सिंह निवासी घिंगरानी पीपली के विरूद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रूपये का चालान जारी किया गया । चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है । यह कार्रवाई क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है ।
कोतवाली अस्कोट पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक के विरूद्ध जारी किया 10 हजार का चालान |















Leave a Reply