पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा किया गया रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़/ एम0टी0 शाखा /फायर स्टेशन पिथौरागढ़ का वार्षिक निरीक्षण । अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश ।

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन पिथौरागढ़, एम0टी0 शाखा एवं फायर स्टेशन पिथौरागढ़ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में सर्वप्रथम क्वार्टर गार्ड में सलामी गार्द का निरीक्षण किया गया तथा समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गणों को साफ-सुथरी वर्दी पहनने व अच्छा टर्नआउट रखने हेतु निर्दशित किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टोर रुम, आपदा उपकरणों, जी0डी0 / गणना कर्यालय, क्वार्टर गार्द के आर्म्स एम्युनेशन, एम0टी0 शाखा, फायर स्टेशन, व्यायाम कक्ष, भोजनालय, पुलिस लाईन परिसर का निरीक्षण किया गया। दौराने निरीक्षण पुलिस लाईन परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के साथ साथ आर्म्स – एम्युनेशन के सही ढंग से रख रखाव व साफ सफाई किये जाने तथा आपदा उपकरणों को हमेशा तैयारी की हालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं समस्त उपकरणों की सूची को कम्प्यूटराइज्ड किये जाने हेतु निर्दशित किया गया । फायरस्टेशन के अधि0/कर्मचारियों को किसी भी आपातकाल स्थिति से निपटने हेतु 24 घण्टे तैयारी की हालत में रहने के निर्देश दिये तथा फायर सीजन के दृष्टिगत वनाग्नि से निपटने हेतु फायर उपकरणो को तैयार रखने व कही भी आग की घटना या अन्य किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलने पर कम से कम समय में घटनास्थल पर पहुँचकर रैस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाईन में नियुक्त समस्त अधि0 / कर्म0 गणों को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, मादक पदार्थ का सेवन न करने, साफ-सुथरी वर्दी पहनने तथा जनता से मित्रवत व्यवहार रखने की हिदायत दी गई । निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक- नरेश चन्द्र जखमोला, अग्निशमन अधिकारी- दया किशन, उ0नि0 स0पु0 ऊषा देव, एस0आई0 एम0टी0 बहादुर सिंह, लाईन मेजर जोत सिंह रमोला सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *