जिला विधिक सेवा प्राधीकरण व पिथौरागढ़ पुलिस की द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ की प्रभारी मजिस्ट्रेट मंजू देवी की अध्यक्षका में चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसंत पंत मय पुलिस टीम द्वार रविन्द्र नाथ टैगोर विद्यालय नारायणनगर में टीचिंग स्टाफ, बच्चो और अभिभावको के साथ जागरूकता अभियान आयोजित किया गया । अगामी यात्रा सीजन में यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, अभियान में मोजूद सभी को फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि से संबंधित विस्तार से जानकारी दी । इसके अलावा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी और डिजिटल स्कैम से संबंधित जानकारी भी दी गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *