अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा जल संस्थान पिथौरागढ़ के साथ संयुक्त रूप से जनपद के फायर हाइड्रेंटों का किया निरीक्षण |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में फायर यूनिट पिथौरागढ़ और जल संस्थान पिथौरागढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की एक संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया गया । यह निरीक्षण फायर सीजन के दृष्टिगत विशेष रूप से किया गया ताकि आग की आपातकालीन परिस्थितियों में फायर हाइड्रेंटों का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। फायर हाइड्रेंटों के माध्यम से जल आपूर्ति की स्थिति और उनकी कार्यक्षमता का परीक्षण किया गया, ताकि किसी भी अग्निकांड के समय इनका उपयोग बिना किसी बाधा के किया जा सके । निरीक्षण में यह भी सुनिश्चित किया गया कि सभी फायर हाइड्रेंटों में पानी की आपूर्ति नियमित रूप से बनी रहे और इनकी स्थिति पूरी तरह से कार्यशील हो। साथ ही, जल संस्थान पिथौरागढ़ के अधिकारियों ने भी इस निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया और आपातकालीन जल आपूर्ति व्यवस्था को सही रखने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *