कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने रात्रि चौपाल लगाकर, लोगों की समस्या सुझावों की ली जानकारी यात्रा सीजन के दृष्टिगत लोगों को फर्जी वैबसाईटों के सम्बन्ध में किया जागरूक |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जौलजीबी संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम अपर उ0नि0 अशोक चौधरी, हे0का0 चन्द्रशेखर जोशी, का0 महेश बोरा द्वारा ग्राम बरम गोगई में रात्रि चौपाल लगाकर, विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान, आगामी यात्रा सीजन के दौरान धोखाधड़ी के मामलों जैसे फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में स्थानीय निवासियों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान ग्रामीणों को पुलिस टीम ने पुलिस टीम द्वारा जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किये । साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, मानव तस्करी, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने की प्रेरणा भी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *