कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने ग्राम लदड़ा में रात्रि चौपाल का आयोजन कर लोगों से संवाद किया, समस्याओं और सुझावों पर चर्चा |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के नेतृत्व में जनपद में आगामी यात्रा सीजन के दौरान यात्रियों को होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विशेष रूप से चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा और साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी प्रदान की गई । इस जागरूकता कार्यक्रम के तहत थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम ने ग्राम लदड़ा में रात्रि चौपाल आयोजित की, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। अगामी यात्रा सीजन में यात्रियों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, पुलिस टीम ने स्थानीय निवासियों को फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि से संबंधित विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, इस अवसर पर जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए गए । इसके अलावा, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, बाल अपराध, साइबर अपराध, मानव तस्करी और डिजिटल स्कैम से संबंधित जानकारी भी दी गई। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *