थाना थल पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष थल शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा, अपर उ0नि0 विनोद भट्ट द्वारा अभियुक्त दीपेश रावत निवासी लोहाकोट को अभियुक्त के घर से गिरफ्तार किया गया ।उक्त अभियुक्त के विरूद्ध न्यायालय में भरण पोषण का वाद चल रहा था । अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद अभियुक्त पेश नहीं हुआ , जिसके बाद अदालत ने उक्त अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया । अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *