सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में घटना स्थल पर पहुंची फायर फायटरों की टीम |

पिथौरागढ़ | रात लगभग सवा 11 बजे पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना मिली कि गांधी चौक स्थित दुकानों में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के, 5-10 मिनट के भीतर ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में दो फायर टेंडर की टीम ने घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई शुरू की । टीम की साहसिक और सटीक कार्यवाही के परिणामस्वरूप, आग पर 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्ण रूप से काबू पाया गया। हालांकि, आग से मोहन सिंह, असलम और मुनव्वर हुसैन की सब्जी की दुकानों, चतुर सिंह की कपड़े की दुकान तथा उनके भूतल में स्थित कमरे जो लकड़ी और टीन से निर्मित थे को भारी क्षति पहुंची ।  लेकिन फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई ने महरा क्लाथ हाउस, नंद किशोर की घड़ी की दुकान इलेक्ट्रॉनिक्स का गोदाम, पटवारी चौकी और अन्य आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया । घटनास्थल पर उपजिलाधिकारी पुलिस प्रशासन और जल संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। आग बुझाने की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को उच्चाधिकारियों और स्थानीय जनता ने सराहा। इस त्वरित कार्यवाही के कारण संभावित भारी नुकसान से बचाव हुआ । यह घटना दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता और साहसिक कार्यवाही ने एक बड़ी आपदा को टाल दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *