पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने जनपद पिथौरागढ़ की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए हैं । इसी संदर्भ में थानाध्यक्ष डीडीहाट श्री हरीश सिंह कोरंगा मय पुलिस टीम द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान के तहत, एक नाबालिक वाहन चलाते हुए पाया गया । पुलिस द्वारा उक्त बालक के अभिभावक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 25 हजार रूपये का चालान जारी किया और वाहन सीज किया गया चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की जा रही है। साथ ही बालक के परिजनो की काउंसलिंग कर बालक को अभिभावक के सुपुर्द किया ।
नाबालिक द्वारा वाहन चलाने पर थाना डीडीहाट पुलिस की सख्त कार्यवाही अभिभावक के विरूद्ध जारी किया 25 हजार का चालान |















Leave a Reply