पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत थानाध्यक्ष झूलाघाट दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कानड़ी, झूलाघाट में ग्रामवासियों के साथ रात्री चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस जागरूकता अभियान में आगामी यात्रा सीजन के दौरान होने वाली धोखाधड़ी जैसे फेक यात्रा वेबसाइट, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और इनसे बचाव के उपाय साझा किए गए । साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूकता प्रदान की गई। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने के महत्व को भी साझा किया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी थाना झूलाघाट पुलिस ने रात्री चौपाल गलाकर गाव वासीयों को किया जागरूक |















Leave a Reply