पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी गोविन्द बल्लभ जोशी, कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मदन मोहन बिष्ट एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही। एसपी ने आग से हुए नुकसान की जानकारी ली और आग लगने के संभावित कारणों की जांच के निर्देश दिए । इसके साथ ही, एसपी महोदया ने सभी व्यापारियों को सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि व दुकान बंद करते समय कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालें । दुकान के अंदर टूटे हुए स्विच बोर्डों और कटे तारों को समय पर ठीक करवाएं । किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, जिससे आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके । आग लगने के कारणों की गहन जांच जारी है ।
विगत देर रात पिथौरागढ़ के गांधी चौक बाजार में अचानक आग लगने की घटना सामने आई, जिसमें कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। फायर यूनिट टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी क्षति होने से बच गई।















Leave a Reply