बेरिनाग क्षेत्र में सत्यापन अभियान एवं चेकिंग कार्यवाही संपन्न बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिकों का 10- 10 हजार के चालान |

पिथौरागढ़ | बेरिनाग क्षेत्र में आज नायब तहसीलदार आशीष रौतेला एवं थाना अध्यक्ष महेश जोशी के संयुक्त नेतृत्व में विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशी और पाकिस्तानी नागरिकों के अनधिकृत निवास के संबंध में सत्यापन अभियान संचालित किया गया। इस अभियान के दौरान थाने व तहसील के कर्मचारी भी उपस्थित रहे और क्षेत्र का व्यापक सत्यापन किया गया । सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि क्षेत्र में कोई भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से निवासरत नहीं है। हालांकि, दो स्थानीय व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही की गई, जिन्होंने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर धारा 52(3)/83 के अंतर्गत निम्नलिखित व्यक्तियों पर 10-10 हजार रुपए का चालान लगाकर आवश्यक कार्यवाही की गई |

विपिन कुमार पुत्र गोपाल राम, निवासी कल्लू खान, बेरिनाग

कृपाल सिंह रौतेला पुत्र धरम सिंह रौतेला, निवासी बेरिनाग

इसके अतिरिक्त, क्षेत्र में चाइनीज मांझा की बिक्री के संबंध में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा चाइनीज मांझा बेचना प्रकाश में नहीं आया । यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपने किरायेदारों का सत्यापन सुनिश्चित करें और किसी भी अनधिकृत गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *