पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ ने किया रात्री ड्यूटियों का निरीक्षण |

पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ की रात्री ड्यूटियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से विस्तृत बातचीत की और उनकी ड्यूटी से संबंधित जानकारी प्राप्त की। पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी ने सभी कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्क और चौकस रहने की हिदायत दी और आगामी ईद के पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए। नवरात्रो और ईद के मद्देनजर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रात्री ड्यूटी के दौरान विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया । उन्होंने सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से गश्त, चेकिंग और निगरानी की गतिविधियाँ बढ़ाने की बात की, ताकि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नज़र रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *