पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा, साइबर अपराध आदि के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह, थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी एवं थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में क्रमशः कस्बा धारचुला, एसकेएनजे विद्यालय नाचनी और इंटर कॉलेज सातशिलिंग में विशेष जागरूकता अभियान चलाए गए।
थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी द्वारा एसकेएनजे विद्यालय नाचनी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमंस विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 सुप्रिया नेगी, हे0का0 सुरेन्द्र मनराल, का0 गोविन्द रौतेला द्वारा साइबर जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अभियान के दौरान, आगामी यात्रा सीजन के दौरान धोखाधड़ी के मामलों जैसे फर्जी यात्रा वेबसाइट्स, हेली बुकिंग धोखाधड़ी, यात्रा पैकेज धोखाधड़ी, होटल बुकिंग धोखाधड़ी आदि के बारे में स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, युवाओं, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल आदि को विस्तृत जानकारी दी गई। कस्बा धारचुला में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता पोस्टर भी चस्पा किये गये । साथ ही, यातायात नियमों, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, नशे के दुष्परिणाम, महिला अपराध, साइबर अपराध, बाल अपराध, डिजिटल स्कैम आदि के बारे में भी जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटनाओं के दौरान ‘गुड समेरिटन’ बनने की प्रेरणा भी दी गई ।
चारधाम यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा, आदी कैलाश/ओम पर्वत यात्रा हेतु विशेष जागरूकता अभियान |
















Leave a Reply