अग्निशमन एवं आपात सेवा पिथौरागढ़ द्वारा 55वीं वाहिनी एसएसबी में जागरूकता कार्यक्रम और फायर ड्रिल प्रदर्शन |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश के अनुपालन में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद द्वारा 55वीं वाहिनी एसएसबी, पिथौरागढ़ में फायर उपकरणों की जानकारी दी गई और फायर ड्रिल (डेमो) का प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों और घटनास्थल पर कार्रवाई के बारे में जागरूक किया गया। यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की आगजनी के दौरान सबसे पहले क्या करना चाहिए और आग को काबू करने के लिए किन-किन उपकरणों का उपयोग करना चाहिए, ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके । एसएसबी कैम्पस में रहने वाली समस्त महिलाओं को गैस सिलेण्डर की आग बुझाने और फायर उपकरणों का डेमो दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *