पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक धारचुला संजय कुमार पाण्डे द्वारा थाना मुनस्यारी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मुनस्यारी अनिल आर्या सहित अन्य थाना अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ने थाना परिसर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों का गहन निरीक्षण किया जिसमें मालखाना थाना कार्यालय शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक आदि शामिल हैं। निरीक्षण के पश्चात, थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु विवेचकों को निर्देशित किया। इसके साथ ही, थाने में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के बाद, पुलिस उपाधीक्षक महोदय ने थाना कर्मचारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की, जिसमें कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों के बारे में जानकारी दी, और ने उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ भी एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी समस्याओं को सुना गया और समाधान का आश्वासन दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक धारचुला द्वारा थाना मुनस्यारी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण एवं अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश |
















Leave a Reply