पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष नाचनी मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या विदेशी नागरिकों के संदर्भ में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में पुलिस विभाग के अलावा पीआरडी जवानों होमगार्ड जवानों और तहसील तेजम से नायब तहसीलदार कानूनगो तथा राजस्व उप निरीक्षकों की टीम भी शामिल हुई। अभियान के दौरान थाना नाचनी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कस्बा नाचनी ग्राम नाचनी और ग्राम धामी फलियाटी सहित अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग की। इस अभियान का उद्देश्य अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान करना और उन्हें कानूनी कार्रवाई के तहत देश से बाहर भेजना था। हालांकि इस सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत में निवास करते हुए नहीं पाया गया। पुलिस और प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई अवैध प्रवासियों के खिलाफ निरंतर निगरानी और जांच को प्रोत्साहित करती है। इस अभियान से स्थानीय नागरिकों में भी सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी है और प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया है।
अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्या विदेशी नागरिकों के संबंध में थाना नाचनी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान |
















Leave a Reply