कोतवाली धारचुला के अधि0/कर्मचारियो ने एसडीआरएफ के साथ किया आपदा उपकरणों का अभ्यास |

पिथौरागढ़ | आपदा जैसी परिस्थितियों के लिए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस को हर समय तैयार रहने हेतु पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में सीओ धारचुला संजय कुमार पाण्डे के पर्यवेक्षण में एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में एसडीआरएफ धारचुला द्वारा कोतवाली धारचुला के समस्त अधि0/कर्मचारियों को आपदा उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई और उनका अभ्यास कराया गया। इस दौरान कर्मचारियों को विभिन्न आपातकालीन उपकरणों जैसे रस्सी, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण, और अन्य आपदा प्रबंधन उपकरणों के उपयोग की विधियां समझाई गई। पुलिस कर्मचारियों ने कार्यशाला में भाग लेकर आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।`

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *