पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जा रहा है, ताकि अपराधों और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में आज सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अस्कोट सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी ओगला प्रभारी उ0नि0 बसन्त पन्त मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम सिंघाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगो को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी, नशे के दुष्परिणामों, महिला अपराधों, साइबर क्राइम आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जनपद में चल रहे राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई | अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया |
















Leave a Reply