ट्रैफिक रूल तोड़ने व सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 58 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी सीओ डीडीहाट कुंवर सिंह रावत व सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा होटल ढाबों की आड़ में शराब तस्करी करने वाले तथा ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान निम्न कार्रवाई की गयी-

1-थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीश सिंह मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान फकीर सिंह निवासी गण घिमाली और विक्रम सिंह निवासी गण घिमाली को सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 126/135/170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

2- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान लोकेश जोशी निवासी सिमलगैर को सरे आम उत्पात मचाकर लोगों को परेशान करने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।

3-थानाध्यक्ष थल श्री शंकर सिंह रावत के नेतृत्व में अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक चन्द्र सिंह निवासी जरमाल गांव थल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

4-एसएचओ धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उ0नि0 अम्बी राम मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक विनोद सिंह धामी निवासी जुम्मा धारचुला को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

5-थानाध्यक्ष डीडीहाट हरीस सिंह मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक सुशील कुमार निवासी बलतड़ थल को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

6-थानाध्यक्ष कनालीछीना आरती मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक मनोज कापडी निवासी सतगढ़ कनालीछीना को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन (ओवरलोडिंग खतरनाक तरीके से वाहन चलाना मोबाइल का प्रयोग करना बिना रिफ्लेक्टर बिना नम्बर प्लेट/दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट) वाले व सार्वजनिक स्थलों/ धार्मिक स्थलों पर शराब पीकर गन्दगी करने व हुड़दंग करने वाले कुल 58 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कानूनी कार्रवाई की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *