पिथौरागढ़ | ऑपरेशन मुक्ति अभियान के दृष्टिगत जनपद पिथौरागढ़ की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा की गई चिन्हिकरण/सत्यापन की कार्यवाही एएचटीयू टीम एचसीपी तारा बोनाल हेड कांस्टेबल दीपक खनका कांस्टेबल निर्मल किशोर द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी भी अन्य कारणों से स्कूल नही जा पा रहे हैं या स्कूल से ड्रापआउट हो चुके हैं उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व के बारे मैं बताया गया तथा अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु स्कूल में दाखिला कराने हेतु प्रेरित किया गया । इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर और परिजनों की अज्ञानता के कारण स्कूल नही जा पा रहे 02 बच्चों का चिन्हीकरण कर उनके माता पिता की काउंसलिंग की गई। उक्त बच्चों का अब स्कूल में दाखिला कराया जायेगा ।

















Leave a Reply