जनपदकोतवाली धारचुला पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक  रेखा यादव के आदेशानुसार अवैध शराब चरस स्मैक तस्करी पर कड़ी नकेल कसने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है।
इसी कड़ी में सीओ धारचुला संजय पाण्डे के पर्यवेक्षण में एसएचओ कोतवाली धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में अपर उ0नि0 विशन सिंह मय टीम ने शिव मन्दिर गली धारचुला के पास चेकिंग के दौरान एक महिला अंजली देवी पत्नी कृष्ण सिंह निवासी शिव मन्दिर गली धारचुला को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली धारचुला में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *