ऊधमसिंहनगर | मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के “नशा मुक्त देवभूमि उत्तराखंड” अभियान तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन रुद्रपुर वैभव सैनी एवं क्षेत्राधिकारी पन्तनगर डी.आर. वर्मा के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ ऊधम सिंह नगर एवं कोतवाली पन्तनगर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया । रेलवे फाटक के आगे सैनिक फार्म को जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल के कब्जे से 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस तथा अभियुक्त योगेश लमगड़िया के कब्जे से 107 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस बरामद होने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा थाना पन्तनगर में एफआईआर संख्या 107/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारी*
➡️ पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बरामद चरस को नीरज बिष्ट निवासी केदारनाथ, थाना पाटी, जनपद चम्पावत से लाना बताया है।
पुलिस द्वारा उक्त तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा सप्लायर एवं अन्य संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*बरामदगी का विवरण*
➡️ 01 किलो 43 ग्राम अवैध चरस (अभियुक्त सुमित सिंह चमयाल से)
➡️ 107 ग्राम अवैध चरस (अभियुक्त योगेश लमगड़िया से)
➡️ कुल 01 किलो 150 ग्राम अवैध चरस
➡️ 02 मोबाइल फोन
➡️ अवैध चरस के परिवहन में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. सुमित सिंह चमयाल पुत्र श्री भुवन सिंह चमयाल निवासी ग्राम पखोंटी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत
2. योगेश लमगड़िया पुत्र श्री गोपाल लमगड़िया निवासी कटना, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल
*एसएसपी ऊधम सिंह नगर का संदेश*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ऐसी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।















Leave a Reply