ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशा की बड़ी कार्यवाही 02 अभियुक्तों को दबोचा, नशा तस्करी में प्रयुक्त 02 बाइक की बरामद |

ऊधमसिंह नगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति महोदय के कुशल निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 अलग-अलग मामलों में 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
*घटना एवं कार्यवाही*
प्रथम कार्यवाही
720 नशीले कैप्सूल के साथ तस्कर गिरफ्तार
रात्रि चौकी सूतमिल पुलिस टीम द्वारा कासमपुर-शरीफ नगर रोड पर चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18C-0029 से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। मौके से अभियुक्त मौ० गुलशेर पुत्र मौ० जाकिर, निवासी शरीफ नगर, कुआँ खेड़ा, थाना ठाकुरद्वारा, जिला मुरादाबाद (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मु०अ०सं० 418/26, धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी:*
➡️ 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल
➡️ मोटरसाइकिल संख्या UK18C-0029
*दूसरी कार्यवाही*
*➡️ 7.88 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार*
➡️ चौकी बाजार पुलिस टीम द्वारा कलियाँवाला से तहसील रोड के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK06AA-1970 से 7.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। मौके से अभियुक्त शहजाद हुसैन पुत्र सफीक अहमद, निवासी मौहल्ला पट्टी चौहान, थाना जसपुर, उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मु०अ०सं० 416/26, धारा 8/22/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*बरामदगी:*
➡️ 7.88 ग्राम अवैध स्मैक
➡️ मोटरसाइकिल संख्या UK06AA-1970

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *