ऊधमसिंहनगर | मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी के “भयमुक्त, अपराधमुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं । इसी क्रम में SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली खटीमा पुलिस ने हत्या के अभियोग में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 27.09.2026 को कोतवाली खटीमा क्षेत्रान्तर्गत खेतलसण्डा खाम स्थित सरकारी नल के पास पानी लेने गई एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का आरोप है। युवती के पिता रोहित द्वारा इसका विरोध किए जाने पर नामजद अभियुक्तगण संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे एवं सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे, निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा द्वारा रोहित के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है । तहरीर के अनुसार, अभियुक्त संजय द्वारा चारपाई की पाटी से रोहित के सिर पर वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रोहित को उपचार हेतु विभिन्न चिकित्सालयों में ले जाया गया। उपचार हेतु ले जाते समय दिनांक 28.09.2026 को करीब 09:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई । प्रकरण में वादिनी की तहरीर के आधार पर कोतवाली खटीमा में मु0अ0सं0-297/2026, धारा 103(1), 117(2), 3(5), 74 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*SSP के कड़े निर्देश पर तत्काल शुरू हुई कार्यवाही*
घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP अजय गणपति द्वारा प्रकरण के त्वरित अनावरण एवं नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों का गठन कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों पर दबिश एवं अन्य आवश्यक पुलिस कार्यवाही की गई । पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में दिनांक 29.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुराने रेलवे फाटक, खेतलसण्डा के पास से दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. सुभाष पुत्र स्व0 रामभरोसे
उम्र करीब 33 वर्ष
निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
2. संजय पुत्र स्व0 रामभरोसे
उम्र करीब 35 वर्ष
निवासी खेतलसण्डा खाम, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को दिनांक 30.09.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
प्करण की विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान प्रकाश में आने वाले तथ्यों एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी |
















Leave a Reply