नाबालिग को बहला-फुसलाकर केरल ले जाने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार नाबालिग को केरल से सकुशल बरामद कर ऊधमसिंहनगर पुलिस ने परिजनों को किया सुपुर्द ।

ऊधमसिंहनगर | सितारगंज क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की सूचना पर उसकी माता की तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 362/2026 पंजीकृत किया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा नाबालिग की सकुशल बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे । तलाश के दौरान आरोपी के अलग-अलग राज्यों में नाई/बार्बर का कार्य करने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा दिल्ली सहित विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार सुरागरसी-पतारसी एवं तलाश की गई । इसी क्रम में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पूर्व में केरल में नाई का कार्य कर चुका है तथा वर्तमान में केरल में मौजूद हो सकता है। सूचना को विकसित करते हुए पुलिस टीम केरल पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की । अथक प्रयासों के फलस्वरूप थाना चालिस्सेरी, जनपद पालक्काड, केरल क्षेत्र से आरोपी आफताब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 वर्षीय नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया । विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 137(2)/87(1)/65(1) बीएनएस एवं धारा 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ आफताब पुत्र अलकाब हुसैन, निवासी कुँवरपुर सिसैया, सितारगंज, उम्र 23 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *