उधमसिंह नगर | बाबू हुसैन निवासी सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा द्वारा कोतवाली कुंडा में सूचना दी गई कि उसके सरवरखेड़ा स्थित घर में दिन के समय अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं । प्राप्त सूचना पर कोतवाली कुंडा में FIR No. 201/2026 धारा 305A/331(3)/351(3)/352 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया। कोतवाली कुंडा पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सूचना पर किमाया बैंकट हॉल के बाईं ओर जाने वाली सड़क से 02 संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से बाबू हुसैन के घर से चोरी किए गए 01 पीली धातु का हार, 03 सफेद धातु की अंगूठियां एवं 04 सफेद धातु के बिछुए बरामद किए गए । बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) BNS की बढ़ोतरी की गई तथा दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई के पश्चात गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1. साजिद उर्फ सज्जू
पुत्र अब्दुल रशीद
निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर
उम्र 23 वर्ष
2. अरमान
पुत्र अहमद नबी उर्फ नविया
निवासी ग्राम सरवरखेड़ा, कोतवाली कुंडा, जनपद ऊधमसिंहनगर
उम्र 22 वर्ष
*बरामदगी का विवरण*
1. 01 पीली धातु का हार
2. 03 सफेद धातु की अंगूठियां
3. 04 सफेद धातु के बिछुए
















Leave a Reply