ऊधमसिंहनगर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नानकमत्ता पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। रात्रि में प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम मुकदमा एफआईआर संख्या 173/2026 में वांछित अभियुक्त गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी बेरीघाट, खटीमा की तलाश में नानकमत्ता क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मच्छी झाला के समीप डैम बंधे पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त का पीछा किया गया। लगभग दो किलोमीटर आगे गलाबाग के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसलने के बाद अभियुक्त पैदल भागने लगा जिसके द्वारा झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा कई बार आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद अभियुक्त लगातार फायर करता रहा । आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी । इसके बाद पुलिस टीम ने उसे घायल अवस्था में गलबग रोड के कच्चे रास्ते पर सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया । घायल अभियुक्त को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया ।
*घटना का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों दीपक सिंह निवासी झनकट एवं मनोज भाटिया निवासी बानूसी के साथ मिलकर *दिनांक 05 अगस्त 2026 को नानकसागर डैम क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका पर्स एवं नकदी लूटी थी तथा उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए गए।* घटना के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था तथा गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग की।
*अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 109(1), 317(2), 3(5) बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। घटना में शामिल अन्य 02 अभियुक्त(दीपक सिंह व मनोज भाटिया )को पूर्व में ही किया जा चुका है गिरफ्तार ।*
*गिरफ्तार अभियुक्त*
➡️ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र मंजीत सिंह निवासी – बेरीघाट, कोतवाली खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर उम्र – 30 वर्ष
*बरामदगी*
➡️ 01 अवैध तमंचा .315 बोर
➡️ 01 खोखा कारतूस .315 बोर
➡️ 01 जीवित कारतूस .315 बोर
➡️ घटना में लूटा गया भूरे रंग का पर्स
➡️ ₹1,220 भारतीय मुद्रा
➡️ ₹30 नेपाली मुद्रा
➡️ 01 एक्सिस बैंक एटीएम कार्ड
➡️ 01 मोबाइल खरीद का बिल
➡️ 01 पासपोर्ट साइज फोटो
➡️ 01 हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट)













Leave a Reply