एसएसपी अजय गणपति ने की मासिक अपराधों की समीक्षा गोष्ठी; कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर दिए सख्त दिशा-निर्देश |

उधमसिंह नगर | पुलिस कार्यालय, रुद्रपुर के सभागार कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों एवं पुलिस कार्मिकों के साथ महत्वपूर्ण सम्मेलन एवं मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई । एसएसपी द्वारा पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय, व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए । इसके उपरांत आयोजित मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, आगामी त्योहारों, मानसून आपदा प्रबंधन एवं पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्योहारों को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश*

एसएसपी अजय गणपति ने सभी थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मानसून आपदा प्रबंधन को लेकर रहें पूर्णतः तैयार*

आगामी मानसून सत्र को देखते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस के समस्त आपदा राहत उपकरण (Disaster Management Equipments) को पूर्ण रूप से मेंटेन कर सक्रिय स्थिति (Ready Mode) में रखा जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव, बाढ़ अथवा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस का त्वरित एवं प्रभावी रिस्पांस सुनिश्चित होना चाहिए।

लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर*

जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज अभियोगों एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए एसएसपी महोदय ने सभी विवेचकों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा थाना प्रभारियों को विवेचकों की व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

 

सक्रिय अपराधियों एवं हिस्ट्रीशीटरों पर रखें पैनी नजर*

एसएसपी महोदय ने निर्देशित किया कि जनपद के सभी सक्रिय अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों एवं असामाजिक तत्वों की निरंतर निगरानी की जाए तथा उनके विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाए।

जनसंवाद एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश*

 

ऑपरेशन प्रहार एवं ऑपरेशन लगाम का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें*

पुलिस मुख्यालय स्तर से संचालित “ऑपरेशन प्रहार” एवं “ऑपरेशन लगाम” के तहत अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, संगठित अपराध एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी महोदय ने कहा कि इन अभियानों का जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के निर्देश*

बैठक में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए एसएसपी महोदय ने कहा कि नशा तस्करों के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाकर उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं PIT-NDPS Act के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा आवश्यकतानुसार उनकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाए।

सत्यापन अभियान चलाकर अपराधों पर लगाएं अंकुश*

अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए।

बीट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों के प्रति अधिकाधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश*

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसपी महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

पीएम राहत स्कीम, राहवीर योजना एवं ई-डीएआर पोर्टल के संबंध में दी गई जानकारी*

मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी के दौरान एनआईसी ऊधम सिंह नगर के डिस्ट्रिक्ट रोलआउट मैनेजर श्री अनिल कुमार राणा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रधानमंत्री राहत स्कीम, राहवीर योजना तथा ई-डीएआर (Electronic Detailed Accident Report) पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों में समयबद्ध कार्यवाही एवं ई-डीएआर पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण डाटा अपलोडिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

18 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को किया सम्मानित*

समीक्षा गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति द्वारा कर्तव्य पालन के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 18 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अन्य पुलिस कार्मिकों को भी उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *