आपरेशन प्रहार के तहत बाजपुर पुलिस ने चोरी की 03 मोटरसाइकिल की बरामद वाहन चोरी की घटनाओं के मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की घटनाओं का त्वरित अनावरण करने हेतु दिया था निर्देशित ।

उधमसिंहनगर | वादी  गवेशकर पुत्र भूप सिंह निवासी मौहल्ला संजय कॉलोनी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंहनगर  ने थाने  में आकर तहरीर दी कि वह  शुगर फैक्ट्री मैदान में मैच देखने गया था इसी दौरान  अज्ञात चोरों द्वारा वादी की  मोटर साईकिल प्लेटिना रजि0न0-UK181075 ,चैचेस न0-MBLHA11AEE9E07373, इंजन न0 HA11EFE9E03842 को चोरी  ली । वादी की दाखिला तहरीर के आधार पर  कोतवाली बाजपुर में  FIR N0-279/2026 धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वादी युनुस पुत्र मौ0 अली निवासी ग्राम हसनअली का मजरा थाना स्वार जिला रामपुर उत्तरप्रदेश ने थाने  में आकर तहरीर दी कि  वह बाजपुर राजअल्ट्रासाउण्ड में अपना अल्ट्रासाउण्ड कराने गया था  तथा अपनी मोटरसाइकिल  पैसन प्रो0 रजि0 नं0-UP22M5441 बाहर  खडी की थी  जब वह अल्ट्रासाउण्ड कराकर वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल मौके पर नही थी जो अज्ञात चोरों चोरी  ली है । वादी की दाखिला तहरीर के आधार पर  कोतवाली बाजपुर में  FIR N0-281/2026 धारा-303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । वर्तमान में  लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के दृष्टिगत मामले की गम्भीरता  को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा  चोरी की घटनाओं  का त्वरित अनावरण करने हेतु निर्देशित किया गया । SSP के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर के  निर्देशन व क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक  महोदय* के निकट पर्यवेक्षण में  अभियोग से सम्बन्धित मोटरसाइकिल रजि0न0-UK181075 व मोटरसाइकिल रजि0 नं0-UP22M5441 की बरामदगी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गयी थी, गठित टीमों द्वारा  घटना के त्वरित अनावरण हेतु  घटनास्थल  के आस पास के सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया व ठोस सुरागरसी पतारसी कर माल मुल्जिमान की तलाश की  गयी दौराने तलाश  को  स्थान शुगर फैक्ट्री बाजपुर* से अभियुक्तगण 1- गौतम टीडा पुत्र गोविन्द टीडा निवासी वार्ड नम्बर 03 शान्ति कालोनी थाना केलाखेडा उधमसिंहनगर उम्र-25 वर्ष , 2- फायम अली उर्फ फईम अली पुत्र अहमद नवी निवासी ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर उम्र-34 वर्ष ,3- कमल सिंह पुत्र सोदयान सिंह निवासी ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर उम्र-36 वर्ष तथा 4- सागर पुत्र महिपाल सागर निवासी लखनपुर कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष को चोरी की मोटरसाइकिल रजि0न0-UK18-1075* व मोटरसाइकिल रजि0 नं0-UP22M-5441  व  थाना गदरपुर में पंजीकृत FIR NO-181/2026  धारा-303(2) BNS से सम्बन्धित चोरी मोटरसाइकिल *नं0-UK06-AB-3174  के साथ गिरफ्तार किया गया ।  बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-317(2)/3(5) BNS  बढोत्तरी कर अभियुक्त को अन्तर्गत धारा-303(2)/317(2)/3(5) BNS में न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार 04 नफर अभियुक्तगण
1- गौतम टीडा पुत्र गोविन्द टीडा निवासी वार्ड नम्बर 03 शान्ति कालोनी थाना केलाखेडा उधमसिंहनगर उम्र-25 वर्ष ,
2- फायम अली उर्फ फईम  अली पुत्र  अहमद नवी निवासी  ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर उम्र-34 वर्ष ,
3- कमल सिंह पुत्र सोदयान सिंह निवासी  ग्राम धनसारा कोतवाली बाजपुर  उम्र-36 वर्ष
4- सागर पुत्र महिपाल सागर निवासी लखनपुर कोतवाली बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी 03 अदद मोटरसाइकिल*
1- *पैसन प्रो0 का रजि नं0-UP22M5441*  FIR NO- 281-26 U-S- 303(2) BNS 2023   कोतवाली बाजपुर से सम्बन्धित
2- *साईकिल बजाज प्लेटिना रजि नं0-UK18-1075*  FIR NO-279/2026 धारा-303(2) BNS  कोतवाली बाजपुर से सम्बन्धित
3- *मोटर साईकिल इस्प्लेंडर नं0-UK06-AB-3174* , FIR NO-181/2026 धारा 303(2) B.N.S बनाम् अज्ञात चालानी थाना गदरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *