वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले 06 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी भावभीनी विदाई |

ऊधमसिंहनगर | पुलिस लाइन रुद्रपुर में ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिवर्षता एवं ऐच्छिक सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामय एवं भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके दीर्घ, उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि समाज, कानून एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का सर्वोच्च उत्तरदायित्व है । सेवा के दौरान प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कठिन परिस्थितियों में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करता है। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं अनुभवों के माध्यम से सदैव विभाग की अमूल्य धरोहर बने रहते हैं । अजय गणपति महोदय ने कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का समापन अवश्य है, किन्तु पुलिस परिवार से उनका आत्मीय संबंध सदैव बना रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं । विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया । उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके अनुकरणीय योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी ।

*आज सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारी निम्नवत हैं—*
➡️ अग्निशमन द्वितीय अधिकारी श्याम बहादुर थापा (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

➡️ अग्निशमन द्वितीय अधिकारी दुर्गा सिंह भण्डारी (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

➡️ अपर उपनिरीक्षक (ना०पु०) राजेन्द्र प्रसाद पन्त (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

➡️ मुख्य आरक्षी (ना०पु०) महेश सिंह (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

➡️ मुख्य आरक्षी (ना०पु०) कुन्दन सिंह बिष्ट (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

➡️ आरक्षी (ना०पु०) विजय नाथ गोरस्वामी (ऐच्छिक सेवानिवृत्ति)

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खटीमा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रुद्रपुर सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह सम्मान, आत्मीयता एवं भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त साथियों के उत्कृष्ट सेवाकाल को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *