जसपुर | थाना जसपुर मे वादी रईस अहमद पुत्र मौ0 नवी निवासी पतरामपुर रोड नई बस्ती भट्टा कालोनी जसपुर ‘जिला उधम सिंह नगर के द्वारा थाना हाजा उपस्थित आकर सूचना दी गई कि उनके छोटे भाई मोहम्मद मोहसिन पुत्र मोहम्मद नवी निवासी पतरामपुर रोड नई बस्ती भट्टा कालोनी जसपुर अपने दोस्त मोहम्मद वली पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी मोहल्ला जटवारा जसपुर के साथ सोनू-मोनू ढाबा निकट सिद्धू ढाबा, नेशनल हाईवे जसपुर से अपने घर बाईक से आ रहा था जैसे ही वादी का भाई मोहसिन और उसका दोस्त मोहम्मद वली बाइक से लतीफ पोपुलर वालों के घर के सामने धर्मकांटा जसपुर के आगे पहुंचे तो सामने विपरीत दिशा से एक सफेद रंग की कार सडक के दूसरी तरफ आकर रूकी जिसके पीछे एक काले रंग की वैन्यू कार भी चल रही थी। सफेद रंग की कार में सवार फैजान पुत्र इदरीश, मोहम्मद शोएब पुत्र नामालूम, फैज आलम पुत्र नामालूम, हुसैन पुत्र नफीस और इनके साथियों ने एक राय होकर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो से लैस होकर कार से उतरकर गाली गलौच करते हुए मेरे भाई मोहसिन व उसके दोस्त मोहम्मद वली पर लाठी डण्डों से जानलेवा हमला कर दिया तथा वेन्यू कार चला रहे एजाज ने मोहसिन को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। तहरीर के आधार पर अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना जसपुर पर मु0 FIR NO-247/2026 धारा-191(2)/191(3)/3(5)/117(2) /109(1)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया । महोदय घटना के संबंध मे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा थी जिसे कब्जे में लेकर घटना का अवलोकन किया गया तो उपरोक्त घटना 1- फैजान पुत्र इदरीश निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं०-16 जसपुर, 2- मौहम्मद शोएब पुत्र मौ० सुहैल निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं0-16 जसपुर, 3-फैज आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी रहमानिया के पास वार्ड नं0-14 नई बस्ती, 4- हुसैन पुत्र नफीस, 5- एजाज पुत्र इदरीश जसपुर द्वारा कारित करना प्रकाश में आया। मुखबिर की सूचना पर 1- फैजान पुत्र इदरीश निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं०-16 जसपुर, 2- मौहम्मद शोएब पुत्र मौ० सुहैल निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं0-16 जसपुर, 3-फैज आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी रहमानिया के पास वार्ड नं0-14 नई बस्ती, को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियोग में वांछित अन्य अभियुक्त गण की तलाश जारी है। गिफ्तार अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
*नाम पता गिरफ्तार सुदा अभियुक्त*
1- फैजान पुत्र इदरीश निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं०-16 जसपुर कोतवाली जसपुर जनपद उधम सिंह नगर
2- मौहम्मद शोएब पुत्र मौ० सुहैल निवासी रहमानिया रोड वार्ड नं0-16 जसपुर कोतवाली जसपुर जनपद उधम सिंह नगर
3- फैज आलम पुत्र अनीश अहमद निवासी रहमानिया के पास वार्ड नं0-14 नई बस्ती जसपुर कोतवाली जसपुर जनपद उधम सिंह नगर















Leave a Reply