ऊधम सिंह नगर | देहरादून में प्रस्तावित VVIP कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति महोदय के आदेशानुसार आज सम्पूर्ण जनपद में एक विशेष और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एसएसपी महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को स्वयं धरातल (ग्राउंड) पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के निर्देश दिए । कमांडर महोदय के सख्त आदेशों के अनुपालन में प्रातः 08:00 बजे से 11:00 बजे तक समस्त थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में मौके पर मौजूद रहकर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया:
वाहनों की कड़ी जांच:* क्षेत्र के सभी प्रमुख नाकों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन तलाशी ली गई । होटल, ढाबा की चेकिंग:* सुरक्षा के दृष्टिगत स्थानीय होटलों, ढाबों, और धर्मशालाओं की जांच की गई तथा वहाँ ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों का मिलान किया गया । संवेदनशील स्थलों पर प्रभावी नजर:* क्षेत्र के अन्य सभी संवेदनशील और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस अधिकारियों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर प्रभावी जांच व निगरानी की गई । पुलिस प्रशासन VVIP कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आम जनता से भी अपील की जाती है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
















Leave a Reply