सितारगंज | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा कोतवाली सितारगंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली चौकियों चौकी सिडकुल, चौकी शक्तिफार्म एवं चौकी सड़कड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकियों की समस्त कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं जन-शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का गहनता से अवलोकन किया गया ।
*चौकियों का निरीक्षण व निर्माण कार्य :*
एसएसपी द्वारा कोतवाली सितारगंज के अंतर्गत आने वाली चौकी सिडकुल, चौकी शक्तिफार्म एवं चौकी सड़कड़ा का औचक निरीक्षण कर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रागार, अभिलेखों व कार्यप्रणाली को परखा गया।
निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से इन चौकियों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा कार्य को उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सरकारी अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव व चौकी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
















Leave a Reply