वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर गणपति द्वारा आज पार्ले कंपनी में विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु एक विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया ।

ऊधमसिंहनगर |  एसएसपी अजय गणपति ने कंपनी के विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है । उन्हें नशे, और गलत संगत से दूर रहकर अनुशासन, सत्य एवं जागरूकता के मार्ग पर चलना चाहिए । उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को विनाश की ओर ले जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आस-पास यदि कोई व्यक्ति नशे की चपेट में दिखाई दे तो उसे सुधारने का प्रयास करें और पुलिस या नशा मुक्ति हेल्पलाइन से संपर्क करें ।

*साइबर क्राइम से सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी*
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी महोदय ने साइबर अपराधों और ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को समझाया कि किस प्रकार “डिजिटल अरेस्ट”, “ऑनलाइन जॉब फ्रॉड”, “लॉटरी स्कैम”, “केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी”, “सोशल मीडिया हैकिंग”, और “फ़ेक लिंक/क्यूआर कोड स्कैम” जैसी ठगी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।

*एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि —*
साइबर अपराधों से बचने का सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता और सतर्कता।

उन्होंने कंपनी के वर्कर को चेताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें, और तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग*
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि सोशल मीडिया आज युवाओं के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसका दुरुपयोग न केवल कानूनी परेशानी पैदा कर सकता है बल्कि मानसिक तनाव का कारण भी बनता है।
उन्होंने सभी को सलाह दी कि—

निजी जानकारी या फोटो शेयर न करें।

समय का सदुपयोग करें, सोशल मीडिया पर बेवजह समय न गंवाएं।

*सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियम*

कार्यक्रम में कंपनी के विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, मोबाइल फोन के प्रयोग से होने वाले खतरों, और ओवरस्पीडिंग के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया गया।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि — “सड़क पर अनुशासन ही जीवन की सुरक्षा है। एक छोटी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है।”

*महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी*
कंपनी के अधिकारी/ कर्मचारियों को निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी गई —
साइबर हेल्पलाइन : 1930
पुलिस हेल्पलाइन : 112
महिला हेल्पलाइन : 1090
बाल हेल्पलाइन : 1098

सिडकुल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश मोहन विनय डबराल पूर्व अध्यक्ष कृष्णा सत्यवाली परमेश्वर शर्मा रितनेश चौहान तथा विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियो ने इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों के आयोजन के लिए एसएसपी अजय गणपति का आभार व्यक्त किया।

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का संदेश*

विभिन्न उद्योगों से आए प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को बताया की जागरूकता ही सुरक्षित समाज की आधारशिला है।ऊधमसिंहनगर पुलिस का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति नशे से दूर रहे, साइबर जागरूक बने और यातायात नियमों का पालन करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में योगदान दे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *