ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार |

टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मंगसू पुल के किनारे, चौरास क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (Soulmate Blue Whisky) बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय सिंह पुत्र श्री चन्द्रमा सिंह, उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई । टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। जनपदवासियों से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध शराब के निर्माण, परिवहन अथवा बिक्री की सूचना प्राप्त हो तो तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 पर सूचित करें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।

गिरफ्तार अभियुक्त

संजय सिंह पुत्र श्री चन्द्रमा सिंह, उम्र – 46 वर्ष

बरामदगी

– 57 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (Soulmate Blue Whisky)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *