ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की कार्रवाई अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी सीज |

टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस ने एक तस्कर को अवैध अंग्रेजी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है | जनपद में अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस टीम द्वारा कैलाश गेट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी (एक्टिवा) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी से 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस टीम ने मौके से अंकुर बिश्नोई पुत्र योगेंद्र कुमार, उम्र 46 वर्ष, निवासी मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शीशम झाड़ी, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियान आगे भी पूरी सख्ती एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

बरामदगी

– 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब
– स्कूटी (एक्टिवा)-01

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकुर बिश्नोई पुत्र योगेंद्र कुमार
उम्र : 46 वर्ष
निवासी : मदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल, शीशम झाड़ी, थाना मुनि की रेती, जनपद टिहरी गढ़वाल।

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध टिहरी पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। जनसहयोग एवं सतर्क पुलिसिंग के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *