टिहरी | कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सहायता के लिए टिहरी पुलिस पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि गंगोत्री से कांवड़ जल लेकर जा रहे दो श्रद्धालु चंबा टनल के समीप मोटरसाइकिल फिसलने से घायल हो गए हैं । सूचना मिलते ही सेक्टर-15 में तैनात पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों घायल कांवड़ियों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंबा उपचार हेतु भिजवाया गया । दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंबा में उपचार चल रहा है । कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना टिहरी पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस एवं आपातकालीन सेवाएं तत्काल सहायता के लिए निरंतर उपलब्ध हैं ।
कांवड़ मेला-2026: चंबा टनल के समीप सड़क दुर्घटना में घायल दो कांवड़ियों को टिहरी पुलिस ने त्वरित सहायता पहुंचाकर अस्पताल भिजवाया |
















Leave a Reply