टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में टिहरी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है । इसी क्रम में कोतवाली चंबा एवं थाना घनसाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।
*कोतवाली चंबा पुलिस की कार्रवाई*
अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में कोतवाली चंबा पुलिस ने माननीय अपर सिविल जज, टिहरी गढ़वाल द्वारा जारी स्थायी गैर-जमानती वारंट का सफलतापूर्वक तामील करते हुए ₹1,000 के इनामी एवं स्थायी गैर-जमानती वारंटी हिमानन्द पंत पुत्र राखी राम, निवासी ग्राम कोटद्वारा, पोस्ट टिंगरी, थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल को रानीचौरी-नकोट क्षेत्र से गिरफ्तार किया । अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसे मफरूर घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया ।
*कोतवाली घनसाली पुलिस की कार्रवाई*
अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में कोतवाली घनसाली पुलिस ने
न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील के क्रम में धारा 138 NI Act से संबंधित गैर-जमानती वारंटी धर्म सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम बनोली, पट्टी गोनगढ़, कोतवाली घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार किया ।
गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय, टिहरी गढ़वाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार वारंटी
1. हिमानन्द पंत पुत्र राखी राम, निवासी ग्राम कोटद्वारा, पोस्ट टिंगरी, थाना चंबा, जनपद टिहरी गढ़वाल। (₹1,000 के इनामी एवं स्थायी गैर-जमानती वारंटी)
2. धर्म सिंह पुत्र भीम सिंह, निवासी ग्राम बनोली, पट्टी गोनगढ़, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल।
ऑपरेशन प्रहार के तहत फरार एवं गैर-जमानती वारंटियों के विरुद्ध टिहरी पुलिस का विशेष अभियान निरंतर जारी है। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा माननीय न्यायालय के आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी प्रकार सघन कार्रवाई जारी रहेगी।















Leave a Reply