टिहरी | जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है । अभियान के अंतर्गत किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, घरेलू सहायकों, मजदूरों, ठेली-फेरी संचालकों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का गहन सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीमों द्वारा मकान मालिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को पुलिस सत्यापन की अनिवार्यता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई करते हुए विगत 02 दिनों में 30 से अधिक मकान मालिकों पर 3 लाख से रूपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जनपद में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रखा जाए तथा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने, बाहरी व्यक्तियों को कार्य पर रखने अथवा पुलिस सत्यापन संबंधी नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने यहां निवास करने वाले किरायेदारों, घरेलू सहायकों, मजदूरों एवं कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यह केवल कानूनी दायित्व ही नहीं, बल्कि आपकी, आपके परिवार एवं समाज की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है ।
अपराध नियंत्रण के लिए ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत टिहरी पुलिस का सघन सत्यापन अभियान जारी—एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में विगत 02 दिनों में 30 से अधिक मकान मालिकों पर 3 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना |
















Leave a Reply