टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस, सीआईयू एवं एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम द्वारा रात्रि में जानकी सेतु पार्किंग के पास सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 980 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317 बरामद की गई । पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त चरस भटवाड़ी (जनपद उत्तरकाशी) से लेकर आए थे। पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग्स पैडलरों एवं तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट भी प्राप्त हुए हैं, जिनके आधार पर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है । बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में मु0अ0सं0 74/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अनिल पाल पुत्र राजेश कुमार, निवासी मकान संख्या 258, मोहल्ला हाफिज दोस्त, शिव मंदिर घंटोंवाली मोहल्ला, थाना भवन, जनपद शामली (उ.प्र.), उम्र 26 वर्ष।
2. रजत कुमार पुत्र राकेश कुमार सैनी, निवासी उपरोक्त, उम्र 26 वर्ष।
बरामदगी
980 ग्राम अवैध चरस
मोटरसाइकिल संख्या UP-11DC-1317
एसएसपी श्वेता चौबे का स्पष्ट संदेश:नशे का कारोबार करने वालों के लिए जनपद टिहरी में कोई जगह नहीं। ड्रग्स माफिया के विरुद्ध अभियान लगातार और पहले से अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगा |
















Leave a Reply