टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई करने के दिए गए निर्देशों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत टिहरी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है । एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नरेंद्रनगर की चौकी प्लासडा पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध सेंट्रो कार (UK 07 Z 4683) को रोककर तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान वाहन से बाहरी राज्य (चंडीगढ़ मार्का) की 10 पेटी अवैध इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की बरामद हुई, जिसमें 36 बोतल एवं 336 पव्वे शामिल थे। पुलिस टीम ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे पुलिस में लेकर सीज कर दिया । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे उक्त अवैध शराब चंडीगढ़ से लाकर जनपद के पर्यटन क्षेत्र में खपाने की योजना बना रहे थे | इस संबंध में कोतवाली नरेंद्रनगर में मु0अ0सं0-20/2026 के अंतर्गत धारा 60(1), 63 एवं 72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शोएब पुत्र यामीन, निवासी तिरुपति एनक्लेव, ग्राम सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25 वर्ष।
2. अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्यामलाल, निवासी मकान संख्या-164, लक्खीबाग, कोतवाली देहरादून, उम्र 52 वर्ष।
बरामदगी
– 10 पेटी अवैध चंडीगढ़ मार्का इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की
– कुल 36 बोतल एवं 336 पव्वे
– तस्करी में प्रयुक्त सेंट्रो कार (UK 07 Z 4683)
*एसएसपी का संदेश*
“जनपद टिहरी गढ़वाल को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी । कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी पूरी सख्ती एवं प्रतिबद्धता के साथ अभियान जारी रहेगा।
















Leave a Reply