टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के कुशल नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत टिहरी पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । इसी क्रम में कोतवाली नरेंद्रनगर पुलिस एवं सीआईयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त प्यारे राम को गिरफ्तार किया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना चम्बा, जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराध संख्या-21/2026, धारा 2(b)(1)/3 गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है । गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त ऐसे संगठित गिरोह से जुड़ा है, जिस पर लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं। गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्यारे राम पुत्र छोटे लाल, निवासी ग्राम खैरी खुर्द, श्यामपुर, थाना रायवाला, जनपद देहरादून। हाल निवासी—सरदार अमरीक का मकान, शिव कॉलोनी, लालतप्पड़, डोईवाला, जनपद देहरादून। उम्र लगभग 50 वर्ष।
टिहरी पुलिस की अपील
जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस अपराधियों एवं संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके ।
















Leave a Reply