ऑपरेशन प्रहार” के तहत अगस्तमुनि पुलिस की कार्यवाही, धोखाधड़ी के मामले में फरार वारंटी को गाजियाबाद (U.P.) से किया गया गिरफ्तार |

रुद्रप्रयाग | पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अगस्त्यमुनि पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुकदमे में फरार चल रहे एक नफर वारंटी को गिरफ्तार किया है।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट रुद्रप्रयाग के वाद संख्या 33/2025 (मुकदमा अपराध संख्या 46/25), धारा 420 (धोखाधड़ी) व 120B (आपराधिक साजिश) IPC से संबंधित एक गैर-जमानती वारंट तामीली हेतु प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा वारंटी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त को गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश से सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

*नाम व पता अभियुक्त*
सचिन गुप्ता पुत्र रामबाबू गुप्ता
निवासी गली नंबर 12, वंदना एन्क्लेव, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
उम्र 25 वर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *