पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में नशा मुक्त एवं अपराध मुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा निरंतर जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग पुलिस द्वारा जागरूक गांव सुरक्षित समाज अभियान के तहत साधना इंटर कॉलेज, बेरीनाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उ0नि0 हरीश सिंह, हे0का0 प्रकाश चन्द्र एवं का0 मनोज द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशे के दुष्परिणामों, महिला एवं बाल अपराधों तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव के उपायों तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया ।
साधना इंटर कॉलेज में बेरीनाग पुलिस का जनजागरूकता अभियान |
















Leave a Reply