नैनीताल | डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के दिशा-निर्देशन में जनपद में फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में हरबंस सिंह, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा बृजमोहन राणा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में चौकी हल्दूचौड़ पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली । पुलिस टीम द्वारा न्यायालय हल्द्वानी से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में लंबे समय से फरार चल रहे 02 वारंटियों को संभावित ठिकानों में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:-*
*1. रामू* पुत्र विशन धारी, निवासी संजय नगर, बजरी कंपनी, लालकुआं, जनपद नैनीताल।
*2. जीवन सिंह राठौर* पुत्र आन सिंह राठौर, निवासी बकुलिया, मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, लालकुआं, जनपद नैनीताल।
















Leave a Reply