शांति व्यवस्था भंग करने पर पथरी पुलिस द्वारा किया 02 व्यक्तियों का किया चालान |

रिपोर्ट – वंश शर्मा

पथरी | थाना पथरी पर ग्राम बोडाहेड़ी के मोतसीन व शहरान लड़ाई झगड़े के सम्बंध मे प्रार्थना पत्र लेकर आये थे मोतसीन पुत्र रियाजुल तथा शहरान पुत्र सानइलाही निवासी गण ग्राम बोडाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार जो थाने के बाहर ही आपस में लड़ झगड़ रहे थे । तथा गाली गलौच कर आमदा फौजदारी हो रहा था, मौके पर पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्तियों को काफी समझाया गया | लेकिन उपरोक्त दोनों व्यक्ति नहीं माने तथा अत्यधिक उग्र होकर एक दूसरे को गाली गलौच कर आमदा फौजदारी पर उतारू होने लगे । जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत उक्त दोनों व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 BNSS के विरुद्ध कार्यवाही की गयी ।

नाम पता आरोपी-
1- मोतसीन पुत्र रियाजुल।
2- शहरान पुत्र सानइलाही निवासी गण ग्राम बोडाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *